कोरबा की उत्तरा मानिकपुरी बनीं जिले की पहली रेंजर लीडर ट्रेनर

कोरबा। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के क्षेत्र में कोरबा जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। जिले की उत्तरा मानिकपुरी ने स्काउटिंग के सर्वोच्च प्रशिक्षणों में शामिल रेंजर लीडर ट्रेनर (Leader Trainer) की योग्यता प्राप्त कर कोरबा जिले की पहली रेंजर लीडर ट्रेनर बनने का गौरव हासिल किया है।

उत्तरा मानिकपुरी ने 15 से 21 जून तक भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र पचमढ़ी (मध्यप्रदेश) में आयोजित लीडर्स ट्रेनर्स कोर्स सफलतापूर्वक पूर्ण किया। इस उपलब्धि के साथ वे जिले में स्काउट-गाइड गतिविधियों के प्रशिक्षण, नेतृत्व और व्यक्तित्व विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

रेंजर लीडर ट्रेनर की उपाधि स्काउटिंग में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और निरंतर सीखने की भावना का प्रतीक मानी जाती है। उत्तरा मानिकपुरी की इस सफलता से जिले के स्काउट-गाइड परिवार में हर्ष का माहौल है।

उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर स्काउट-गाइड पदाधिकारियों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए इसे कोरबा जिले के लिए गर्व का विषय बताया है।

About The Author