राम मंदिर से चढ़ावा चोरी का खुलासा, टिन्नू यादव समेत 8 गिरफ्तार
अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के चर्चित मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सभी आठ नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, इससे पहले पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे गहन पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद सभी को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।
सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में टिन्नू यादव का नाम भी शामिल है। पुलिस ने मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करते हुए आरोपियों से चोरी में उनकी भूमिका और अन्य संभावित संलिप्त लोगों के संबंध में पूछताछ की है।
हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक गिरफ्तार आरोपियों के संबंध में विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि मामले में आगे और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।
राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की घटना सामने आने के बाद यह मामला काफी चर्चा में रहा। अब सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।









