• nagardarpannews

PM Modi’ ने ट्रंप से मिलाया हाथ, आज की द्विपक्षीय बैठक में कई अहम समझौतों की उम्मीद

PM Modi’ नई दिल्ली। फ्रांस के एवियन शहर में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मंगलवार को संक्षिप्त मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का गर्मजोशी से अभिवादन करते हुए हाथ मिलाया और कुछ देर तक अनौपचारिक बातचीत भी की। हालांकि इस दौरान दोनों नेताओं के बीच गले मिलने का दृश्य देखने को नहीं मिला, जिसने राजनीतिक और कूटनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना दिया है।

सूत्रों के मुताबिक यह मुलाकात पूरी तरह अनौपचारिक थी और किसी निर्धारित द्विपक्षीय कार्यक्रम का हिस्सा नहीं थी। दोनों नेताओं ने वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर संक्षिप्त चर्चा की तथा आगामी औपचारिक बैठक को लेकर सकारात्मक संकेत दिए।

16 June 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को धन से जुड़े मामलों में रहना होगा सतर्क, जानिए अपना राशिफल

भारतीय समयानुसार प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच औपचारिक द्विपक्षीय बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक को भारत-अमेरिका संबंधों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों देशों के बीच व्यापार, रक्षा सहयोग, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की सुरक्षा, तकनीकी साझेदारी और वैश्विक चुनौतियों जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।

गौरतलब है कि फरवरी 2025 में वाशिंगटन में हुई मुलाकात के बाद यह पहला अवसर है जब प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप आमने-सामने मिल रहे हैं। करीब 16 महीने बाद हो रही इस बैठक पर दोनों देशों के रणनीतिक विशेषज्ञों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें टिकी हुई हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और आर्थिक चुनौतियों के बीच भारत और अमेरिका के शीर्ष नेतृत्व की यह बैठक कई महत्वपूर्ण फैसलों का आधार बन सकती है। जी-7 सम्मेलन के इतर होने वाली यह वार्ता दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभा सकती है।

About The Author