• nagardarpannews

CG NEWS : दो गुटों की भिड़ंत में चले चाकू, युवक गंभीर रूप से घायल, जांच शुरू

CG NEWS : रायपुर। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक बार फिर गैंगवार की घटना सामने आई है। पुराने विवाद और आपसी रंजिश को लेकर बनिया और ईरानी गैंग के सदस्यों के बीच जमकर हिंसक झड़प हुई। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घटना में पंकज नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके सिर में चाकू लगने की जानकारी सामने आई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों गुटों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया। घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों में दहशत फैल गई।

Diesel’ बिक्री व्यवस्था में बड़ा बदलाव, बड़े खरीदारों पर लागू होगी नई सीमा

मारपीट के दौरान पंकज को सिर में गंभीर चोट लगी। घायल अवस्था में उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। मामले में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About The Author