• nagardarpannews

BREAKING NEWS : जम्मू-कश्मीर के उरी में विस्फोट’ LoC के पास सुरक्षा अभियान के दौरान दो जवान शहीद

BREAKING NEWS : श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास हुए एक भीषण धमाके में भारतीय सेना के दो जवान बलिदान हो गए। घटना मंगलवार देर शाम कमलकोट क्षेत्र में हुई, जहां सेना की एक टीम नियमित गश्त और निगरानी अभियान में जुटी हुई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उरी के कमलकोट इलाके में LoC के नजदीक अचानक तेज धमाका हुआ। विस्फोट की चपेट में आने से सेना के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों जवानों ने दम तोड़ दिया।

CG NEWS : अब एक कॉल पर सरकार से संवाद’ छत्तीसगढ़ में शुरू हुई मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076

घटना के बाद पूरे इलाके को सुरक्षा बलों ने घेर लिया और व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। सेना और सुरक्षा एजेंसियां धमाके के कारणों की जांच में जुटी हैं। शुरुआती आशंका है कि विस्फोट किसी बारूदी सुरंग या पुराने विस्फोटक उपकरण के कारण हुआ हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में अतिरिक्त निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी संभावित खतरे से निपटा जा सके।

बलिदान हुए जवानों की पहचान और अन्य औपचारिक जानकारी सेना द्वारा उनके परिजनों को सूचित किए जाने के बाद सार्वजनिक की जाएगी। इस घटना के बाद सैन्य और प्रशासनिक अधिकारियों ने जवानों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए शोक व्यक्त किया है।

About The Author