• nagardarpannews

CG NEWS : मिलावटी शराब कांड का पर्दाफाश, पानी मिलाकर बेच रहे थे शराब, 4 गिरफ्तार

CG NEWS : महासमुंद/पिथौरा। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से शराब प्रेमियों को चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पिथौरा स्थित कंपोजिट मदिरा दुकान में मिलावटी शराब का बड़ा भंडाफोड़ हुआ है, जहां ग्राहकों को धोखा देकर शराब में पानी मिलाकर बेचा जा रहा था।

औचक निरीक्षण में खुला खेल
आबकारी विभाग की टीम ने अचानक दुकान पर छापा मारा। निरीक्षण के दौरान चार प्लेसमेंट कर्मचारियों को रंगे हाथों शराब में पानी मिलाते हुए पकड़ा गया। आरोपी McDowell’s No.1 के पाव में खुलेआम मिलावट कर रहे थे।

Twisha Sharma Murder Case : ट्विशा केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, पति समर्थ हिरासत में

ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी
मामले में सामने आया है कि कर्मचारियों द्वारा लंबे समय से ग्राहकों की आंखों में धूल झोंककर शराब में मिलावट की जा रही थी। इससे न केवल लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा था, बल्कि आर्थिक रूप से भी ग्राहकों को नुकसान पहुंचाया जा रहा था।

चार आरोपी गिरफ्तार
आबकारी विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

प्रशासन सख्त, अन्य दुकानों पर भी नजर
इस कार्रवाई के बाद आबकारी विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि अन्य शराब दुकानों पर भी इसी तरह के औचक निरीक्षण किए जाएंगे।

शराब प्रेमियों के लिए चेतावनी
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे शराब खरीदते समय सतर्क रहें और किसी भी तरह की गड़बड़ी की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें।

About The Author