वरिष्ठ पत्रकार स्व. बीएल पालीवाल स्मृति मल्टी जिम उन्नयन कार्य का हुआ शुभारंभ

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के मद से प्रेस क्लब तिलक भवन परिसर स्थित वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय बीएल पालीवाल स्मृति मल्टी जिम के उन्नयन कार्य का शुभारंभ रविवार को विधिवत पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पत्रकारगण, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता आज की आवश्यकता है और पत्रकार साथियों सहित युवाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मल्टी जिम के उन्नयन का कार्य कराया जा रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिक निगम कोरबा के सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर ने की। उन्होंने प्रेस क्लब की गतिविधियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी सहयोग का आश्वासन दिया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार श्रीमती प्रियंका कौशल, पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन एवं पार्षद श्री पंकज देवांगन उपस्थित रहे। अतिथियों ने स्वर्गीय बीएल पालीवाल के पत्रकारिता क्षेत्र में योगदान को स्मरण करते हुए उनके नाम पर किए जा रहे इस कार्य को प्रेरणादायी बताया।

कार्यक्रम के अंत में प्रेस क्लब कोरबा के अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया।

About The Author