कोरबा: AC कॉपर पाइप चोरी मामले का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार; 6 नाबालिगों पर भी कार्रवाई

कोरबा। जिले में चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने एसी (AC) कॉपर पाइप चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में 6 विधि से संघर्षरत बालकों की संलिप्तता पाए जाने पर उनके विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत अलग से कार्रवाई की गई है।

25 अप्रैल को दर्ज हुआ था मामला

पुलिस के अनुसार प्रार्थी की शिकायत पर 25 अप्रैल 2026 को थाना सिविल लाइन रामपुर में चोरी का मामला दर्ज किया गया था। अपराध क्रमांक 360/2026 के तहत धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

पुलिस की विशेष टीम ने की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी जांच, साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया।

गिरफ्तार आरोपी

  • कमलेश पाण्डेय (38 वर्ष), निवासी लालघाट बालको
  • बिद्दू कुमार साव (28 वर्ष), निवासी राताखार बजरंग चौक
  • आशीष यादव (18 वर्ष), निवासी परसाभाठा गणेश चौक

पूछताछ में तीनों आरोपियों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

6 नाबालिगों की भूमिका भी सामने आई

जांच के दौरान 6 विधि से संघर्षरत बालकों की भूमिका भी उजागर हुई है, जिनके विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

चोरी का सामान बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एसी कॉपर पाइप के छोटे-छोटे टुकड़ों में काटे गए कुल 37 नग मशरूका बरामद कर जब्त किया है।

About The Author