KORBA: जल्द शुरू होगी सीएम हेल्पलाइन 1076, आमजन की शिकायतों का होगा त्वरित समाधान – अनुराग दीवान


कोरबा प्रेस क्लब तिलक भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अनुराग दीवान ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में जल्द ही सीएम हेल्पलाइन 1076 शुरू की जाएगी।
उन्होंने बताया कि यह हेल्पलाइन 24 घंटे सक्रिय रहेगी, जहां आमजन अपनी शिकायतें सीधे दर्ज करा सकेंगे। दर्ज शिकायतों का समयबद्ध और त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
प्रेस वार्ता में अनुराग दीवान ने कहा कि राज्य सरकार सुशासन और पारदर्शिता को प्राथमिकता दे रही है। नई हेल्पलाइन व्यवस्था से लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से शासन और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित होगा तथा शिकायतों की मॉनिटरिंग भी प्रभावी तरीके से की जाएगी।
इस दौरान सुशासन, प्रशासनिक जवाबदेही और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर मीडिया प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा भी की गई।

Paras Jain, Editor of Nagar Darpan News, delivering insightful journalism with a focus on local and regional news. Stay informed with his expert reporting and analysis.