BREAKING NEWS : कैलिफोर्निया में केमिकल लीक से हड़कंप’ 44 हजार लोगों का रेस्क्यू, बड़े खतरे की चेतावनी

BREAKING NEWS : कैलिफोर्निया। अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में जहरीले केमिकल के रिसाव से हड़कंप मच गया है। दक्षिणी कैलिफोर्निया के ऑरेंज काउंटी स्थित एक एयरोस्पेस फैसिलिटी में केमिकल टैंक लीक होने के बाद बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

44 हजार से ज्यादा लोगों को निकाला गया

घटना के बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आसपास के इलाकों से करीब 44,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। कई शहरों में अलर्ट जारी कर लोगों को घर खाली करने के निर्देश दिए गए।

CG News : ठंडी बीयर न मिलने पर लोगों ने उठाई आवाज, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

हालात बिगड़ने की आशंका

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि स्थिति और गंभीर हो सकती है। जहरीले केमिकल के फैलाव को रोकने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है और आपातकालीन सेवाएं मुस्तैद हैं।

एयरोस्पेस फैसिलिटी में हुआ रिसाव

जानकारी के मुताबिक, ऑरेंज काउंटी की एक एयरोस्पेस यूनिट में रखे केमिकल टैंक में अचानक रिसाव शुरू हो गया, जिससे जहरीली गैस आसपास के क्षेत्रों में फैलने लगी।

स्वास्थ्य पर खतरा

विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह के केमिकल लीक से सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। लोगों को मास्क पहनने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

About The Author