• nagardarpannews

CG News : ठंडी बीयर न मिलने पर लोगों ने उठाई आवाज, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

CG News : जशपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन तिहार में आमतौर पर सड़क, बिजली और पानी जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं, लेकिन जशपुर जिले के बगीचा से एक बेहद अनोखी शिकायत ने अधिकारियों को भी चौंका दिया है। यहां शराब प्रेमियों ने आबकारी विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अजीबोगरीब आरोप लगाए हैं।

“चेहरा देखकर देते हैं शराब”

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि सरकारी शराब दुकान में ग्राहकों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। आरोप है कि दुकानदार लोगों का चेहरा देखकर शराब देता है—किसी को आसानी से मिल जाती है तो किसी को बार-बार मना कर दिया जाता है।

22 May 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को किसी पुराने निवेश में होने वाला है लाभ, जानिए अपना राशिफल …

ठंडी बीयर के नाम पर ‘जेब कटाई’

शराब प्रेमियों ने यह भी आरोप लगाया है कि दुकान में ठंडी बीयर उपलब्ध नहीं रहती, लेकिन इसके बावजूद ग्राहकों से ठंडी बीयर के नाम पर ज्यादा पैसे वसूले जा रहे हैं। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

लिखित शिकायत पहुंची अधिकारियों तक

इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने लिखित शिकायत प्रशासन और आबकारी विभाग को सौंप दी है। सुशासन तिहार जैसे मंच पर इस तरह की शिकायत सामने आने के बाद अधिकारी भी हैरान हैं।

जांच की मांग

शिकायतकर्ताओं ने मांग की है कि दुकान में पारदर्शिता लाई जाए और सभी ग्राहकों को समान रूप से सेवा दी जाए। साथ ही ठंडी बीयर की व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई गई है।

About The Author