• nagardarpannews

CG NEWS : प्रेम संबंध के विवाद ने ली 4 जिंदगियां’ मासूम बच्चों की हत्या के बाद दंपती ने लगाई फांसी

CG NEWS : दुर्ग।’ छत्तीसगढ़ दुर्ग के जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के एक मकान में पति-पत्नी समेत दो मासूम बच्चों की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पारिवारिक विवाद और अफेयर के शक के चलते महिला ने पहले अपने बच्चों की हत्या की, फिर पति के साथ आत्महत्या कर ली।

मृतकों की पहचान चंचल साहू, उसके पति और उनके दो बच्चों के रूप में हुई है। बच्चों के शव कमरे में बिस्तर पर पड़े मिले, जबकि पति-पत्नी फंदे से लटके हुए पाए गए।

CG NEWS : अगरबत्ती से लगी आग ने लिया विकराल रूप, कुदरगढ़ क्षेत्र में हड़कंप

बच्चों को शराब पिलाकर दिया नींद का इंजेक्शन

पुलिस जांच में बेहद चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आशंका जताई जा रही है कि महिला ने पहले बच्चों को शराब पिलाई, फिर उन्हें नींद का इंजेक्शन दिया। इसके बाद दोनों बच्चों का गला घोंटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद महिला ने खुद फांसी लगा ली। वहीं पति भी दूसरे कमरे में फंदे पर लटका मिला।

सुसाइड नोट में शादीशुदा जिंदगी से परेशान होने का जिक्र

घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे चंचल साहू ने अपने नाम से लिखा बताया जा रहा है। नोट में उसने अपनी शादीशुदा जिंदगी से परेशान होने और मानसिक तनाव में रहने की बात लिखी है। पुलिस को शक है कि दंपती के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसमें कथित अफेयर का मामला भी शामिल था।

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पूरे घर को सील कर जांच शुरू कर दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह और घटनाक्रम पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगा।

इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

About The Author