कोरबा में ‘खुशियों का पासवर्ड’ कार्यक्रम का भव्य समापन, हजारों लोगों ने लिया लाभ

कोरबा में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं रोटरी क्लब कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय “Heal Your Mind Heal Your Life” एवं त्रिदिवसीय “खुशियों का पासवर्ड” कार्यक्रम का भव्य समापन राजीव गांधी इंडोर ऑडिटोरियम में हुआ।

यह कार्यक्रम 17 मई से 20 मई 2026 तक आयोजित किया गया, जिसमें शहर के हजारों लोगों ने भाग लेकर मानसिक स्वास्थ्य, सकारात्मक सोच और तनावमुक्त जीवन के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी प्राप्त की।

डॉ. सचिन परब ने दिए तनावमुक्त जीवन के सूत्र

कार्यक्रम में मुंबई से पहुंचे मोटिवेशनल स्पीकर, कॉर्पोरेट ट्रेनर, हिप्नोथेरेपिस्ट एवं लाइफ कोच डॉ. सचिन परब ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में हर व्यक्ति चुनौतियों और मानसिक तनाव से जूझ रहा है। ऐसी परिस्थितियों में ईश्वर को साथ रखकर सकारात्मक सोच अपनाने से जीवन को खुशहाल बनाया जा सकता है।

उन्होंने प्रतिभागियों को डीप मेडिटेशन का अनुभव भी कराया और तनावमुक्त रहने के लिए कई व्यावहारिक सुझाव दिए।

विभिन्न संस्थानों में भी हुए विशेष सत्र

कार्यक्रम के दौरान एनटीपीसी आंबेडकर ऑडिटोरियम में अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए। इसके अलावा होटल श्री गणेश इन में CA, CIRC और ICAI सदस्यों, जिला जेल कोरबा, SECL सीनियर क्लब तथा गेवरा रिक्रिएशन क्लब में CISF जवानों और महिला मंडल की सदस्यों के लिए भी स्ट्रेस मैनेजमेंट एवं राइट थिंकिंग कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कई गणमान्य अतिथि रहे उपस्थित

कार्यक्रम के अलग-अलग दिनों में कई प्रमुख अतिथियों ने शिरकत की। इनमें हरीश दुहान, लखन लाल देवांगन, प्रेमचंद पटेल, संजू देवी राजपूत, जयसिंह अग्रवाल और आशुतोष पाण्डेय सहित कई गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

नशामुक्ति और सेवा का दिलाया संकल्प

समापन कार्यक्रम में डॉ. सचिन परब ने उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने और देश एवं विश्व कल्याण के लिए सेवा कार्यों में योगदान देने की शपथ दिलाई।

About The Author