कोरबा के पत्रकार मो. असलम शेख की 7 वर्षीय पुत्री का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

कोरबा के वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब कोरबा के निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य मो. असलम शेख की 7 वर्षीय पुत्री कयना शेख का असामयिक निधन हो गया। इस दुखद समाचार से पत्रकार जगत और क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

जानकारी के अनुसार कयना शेख पिछले लगभग 15 दिनों से अस्वस्थ थीं और उनका इलाज नागपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। उपचार के दौरान आज उनका निधन हो गया।

परिजनों के अनुसार मरहूम कयना शेख को आज असर की नमाज के बाद शाम 5 बजे स्याही मुड़ी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

About The Author