• nagardarpannews

Middle East War : F-35 से लेकर रीपर ड्रोन तक, युद्ध में अमेरिका ने खोए कई आधुनिक विमान

Middle East War :  मिडिल ईस्ट में United States, Israel और Iran के बीच हुई भीषण जंग के बाद फिलहाल सीजफायर लागू है, लेकिन क्षेत्र में तनाव अब भी बरकरार है। इस बीच एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान के दौरान अमेरिका को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी ऑपरेशन के दौरान लड़ाकू विमानों और ड्रोन समेत कुल 42 विमान नष्ट या क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसे हाल के वर्षों में अमेरिकी सैन्य अभियानों में हुए बड़े नुकसान में से एक माना जा रहा है।

ऑपरेशन एपिक फ्यूरी में हुआ नुकसान

जानकारी के मुताबिक, इसी साल 28 फरवरी को अमेरिका ने ईरान के खिलाफ “ऑपरेशन एपिक फ्यूरी” शुरू किया था। इस सैन्य अभियान में ईरान के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस दौरान ईरान के सर्वोच्च नेता Ali Khamenei समेत कई बड़े सैन्य अधिकारियों की मौत हुई।

अमेरिकी कांग्रेस रिसर्च सर्विस (CRS) की रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है कि ऑपरेशन के दौरान कई आधुनिक अमेरिकी विमान और ड्रोन क्षतिग्रस्त हुए या नष्ट हो गए।

कौन-कौन से विमान हुए तबाह?

रिपोर्ट के अनुसार क्षतिग्रस्त या नष्ट हुए विमानों में शामिल हैं—

  • 4 F-15E स्ट्राइक ईगल लड़ाकू विमान
  • 1 F-35A लाइटनिंग II फाइटर जेट
  • 1 A-10 थंडरबोल्ट II हमला विमान
  • 7 KC-135 स्ट्रैटोटैंकर विमान
  • 1 E-3 सेंट्री AWACS विमान
  • 2 MC-130J कमांडो II विशेष अभियान विमान
  • 1 HH-60W जॉली ग्रीन II हेलीकॉप्टर
  • 24 MQ-9 रीपर ड्रोन
  • 1 MQ-4C ट्राइटन ड्रोन

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि युद्ध की स्थिति और गोपनीय सैन्य सूचनाओं के कारण इन आंकड़ों में आगे बदलाव संभव है।

ट्रंप लगातार दे रहे चेतावनी

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump लगातार ईरान को चेतावनी देते नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि यदि हालात नहीं सुधरे तो अमेरिका दोबारा सैन्य कार्रवाई कर सकता है। हालांकि फिलहाल सीजफायर लागू है, लेकिन मिडिल ईस्ट में तनाव कम होता नहीं दिख रहा।

About The Author