प्रेस क्लब तिलक भवन में निकला 5 फीट लंबा धमना सांप, वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यु

कोरबा। प्रेस क्लब तिलक भवन परिसर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब वहां लगभग 5 फीट लंबा धमना सांप दिखाई दिया। सांप को देखकर आसपास मौजूद लोगों में डर का माहौल बन गया, जिसके बाद तत्काल वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही टीम के सदस्य मोंटी सिंह एवं बॉबी श्रीवास मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद करीब 5 फीट लंबे धमना सांप का सुरक्षित रेस्क्यु किया।

रेस्क्यु टीम ने सांप को सुरक्षित पकड़कर किसी प्रकार की क्षति पहुंचाए बिना पुनः जंगल में छोड़ दिया। टीम की इस सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

 

About The Author