“स्वस्थ नारी, समृद्ध परिवार, सफल समाज” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

आज दिनांक 17.05.2026 को श्री मुकुटधर पांडेय साहित्य भवन में भारत विकास परिषद के शक्ति स्वरूपा शाखा द्वारा प्रांतीय गोरखाली समाज सी.जी.कोरबा की महिलाओं के साथ एक “स्वस्थ नारी समृद्ध परिवार सफल समाज” विषय पर एक कार्य क्रम का आयोजन किया गया।जिसमें स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता एवं समाज में माता पिता द्वारा दिया जाने वाला संस्कार कैसा हो इस पर प्रकाश डाला गया ।सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती पद्मिनी साहू अध्यक्षा की अध्यक्षता में किया गया तत्पश्चात मुख्य अतिथि डॉ श्रीमती रजनी पांडे (स्त्री रोग विशेषज्ञ)एवं श्रीमती भारती अरोरा ( कर अधिवक्ता), श्रीमती सुषमा दानी(सहभागिता प्रकल्प),श्रीमती ममता वासन (सेवा प्रकल्प) श्रीमती मीना पूरी (महिला सहभागिता प्रकल्प), श्रीमती ललिता सिंह (संपर्क प्रकल्प) एवं शक्ति स्वरूपा की अध्यक्षा श्रीमती पद्मिनी साहू का स्वागत गोरखाली खादा पहनाकर किया गया। डॉ रजनी पांडे द्वारा PCOS,PCOD एवं सर्वाइकल कैंसर की विस्तृत जानकारी दी गई।श्रीमती भारती अरोरा द्वारा आज के डिजिटल युग के बच्चों को कैसे संस्कार दें इस विषय पर बहुत सुंदर जानकारी दी गयी।करीब 30 महिलाएं एवं 10 बच्चियां मंत्रमुग्ध होकर उनके द्वारा बोले गए वक्तव्य को सुन रहें थे।मंचस्थ अतिथिगण का स्वागत सत्कार का प्रांतीय गोरखाली समाज की अध्यक्ष श्रीमती शकुन गुरुंग ने विशेष ध्यान रखा। (महिला सहभागिता संयोजिका) श्रीमती मीना पूरी एवं श्रीमती सुषमा दानी(महिला सहभागिता संयोजिका) ने भी बहुत ही सुंदर ढंग से कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग दिया।कु मुस्कान एवं शशि थामी द्वारा नृत्य,श्रीमती माया थापा द्वारा गायन की प्रस्तुति दी गई।करीब 50लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को पूर्ण रूप से सफल बना दिया।श्रीमती पद्मिनी साहू के द्वारा कहे गए एक एक शब्द से सभी को बहुत प्रोत्साहन मिला।श्रीमती माया थापा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत कर कार्यक्रम के समाप्ति की घोषणा की गई ।

About The Author