कोरबा में पेट्रोल-डीजल संकट गहराया, बालाजी पेट्रोल पंप पर लगी लंबी कतारें; सीमित मात्रा में मिल रहा ईंधन

कोरबा। शहर के बालाजी पेट्रोल पंप में सोमवार सुबह से ही पेट्रोल और डीजल भरवाने के लिए वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। पेट्रोल पंप में दोपहिया वाहनों को मात्र 100 रुपये और चारपहिया वाहनों को 1000 रुपये तक का ही ईंधन दिया जा रहा है। इससे अधिक पेट्रोल-डीजल देने से कर्मचारियों ने मना कर दिया। कर्मचारियों के अनुसार स्टॉक की कमी के चलते यह व्यवस्था लागू की गई है। साथ ही आशंका जताई जा रही है कि दोपहर 2 बजे तक पेट्रोल पंप पूरी तरह ड्राई हो सकता है।

About The Author