शिवाय हॉस्पिटल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया नर्स डे
कोरबा। शिवाय हॉस्पिटल में आज अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन एवं चिकित्सा स्टाफ ने केक काटकर नर्सिंग स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में डॉक्टरों, नर्सों एवं अस्पताल कर्मचारियों ने मिलकर नर्सों की सेवा भावना, समर्पण और मरीजों के प्रति उनके योगदान की सराहना की। अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ होती हैं, जो दिन-रात मरीजों की देखभाल कर मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य करती हैं।
इस दौरान सभी नर्सिंग स्टाफ को शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सेवा भावना की कामना की गई। कार्यक्रम में अस्पताल के डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।









