शक्ति स्वरूपा इकाई की बैठक में BPL बालिकाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण शुरू करने का निर्णय

भारत विकास परिषद की शक्ति स्वरूपा ईकाई की एक आवश्यक बैठक शक्ति स्वरूपा ईकाई की संरक्षिका मधु पाण्डेय जी के निवास पर आयोजित की गई जिसमें ईकाई के द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की कड़ी में BPL वर्ग की बालिकाओं के लिए निःशुल्क ब्यूटी पार्लर कोर्स
की शुरुआत करने व सिलाई प्रशिक्षण देने का प्रस्ताव पास किया गया।इस आवश्यक बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष पदमिनी साहू सचिव अनिमा प्रसाद संरक्षिका मधु पाण्डेय भारती अरोरा पूर्णिमा सोनी सिमरन कौर मीना पुरी व ज्योति जुनेजा शामिल हुई। यह निःशुल्क क्लास 1जून से प्रारंभ होगा।

About The Author