डीपीएस बालको के छात्र मेहुल गुप्ता ने किया विद्यालय टॉप, 96.7% अंक प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

बालकोनगर। सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणाम में डीपीएस बालको के छात्र मेहुल गुप्ता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मेहुल ने 96.7 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने माता-पिता, विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

मेहुल गुप्ता, पिता श्री प्रेम प्रकाश गुप्ता और माता श्रीमती रिंकू gupta की इस शानदार सफलता पर परिवार, मित्रों एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन का यह परिणाम विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बना है।

इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने मेहुल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

नगर दर्पण परिवार की ओर से मेहुल गुप्ता एवं उनके पूरे परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं प्रेषित की गई हैं।

About The Author