कोरबा के झोरा घाट में पुलिस की कार्रवाई:23 बाइक जब्त, शराब पीकर स्टंट करने वालों पर शिकंजा

कोरबा जिले के प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट झोरा घाट में रविवार को पुलिस ने हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान तेज रफ्तार, बिना साइलेंसर, तीन सवारी और शराब के नशे में बाइक चला रहे 23 युवकों की मोटरसाइकिलें जब्त की गईं। यह अभियान कोरबा एसपी के निर्देश पर चलाया गया।

दरअसल, रविवार की छुट्टी होने के कारण ‘मिनी गोवा’ के नाम से मशहूर झोरा घाट पर हजारों की संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग पिकनिक मनाने पहुंचे थे।

इस दौरान कुछ युवक बाइकों से स्टंट करते, तेज आवाज वाले साइलेंसर लगाकर फर्राटे भरते और शराब के नशे में वाहन चलाते दिखे। इससे वहां मौजूद परिवारों को परेशानी हो रही थी और दुर्घटना का खतरा बढ़ गया था।

About The Author