कोरबा में मातृ दिवस 2026 पर भव्य आयोजन: ‘क्वीन ऑफ छत्तीसगढ़’ और मातृ शक्ति सम्मान ने जीता दिल
कोरबा में नवप्रभा सेवा समिति छत्तीसगढ़ द्वारा मातृ दिवस 2026 के अवसर पर होटल औरा गौड़ में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मातृत्व सम्मान, नारी शक्ति और महिला सशक्तिकरण को समर्पित रहा, जिसमें महिलाओं, युवतियों, बच्चों और ट्रांसजेंडर प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में “51 मातृ शक्ति वंदन सम्मान 2026”, “Mom with Stylish Safar” और “Queen of Chhattisgarh Season-3” जैसे आकर्षक आयोजन हुए। प्रतिभागियों ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति और पारंपरिक परिधानों के साथ अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि महापौर संजू देवी राजपूत सहित कई जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने आयोजन की सराहना की। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ताज, प्रमाणपत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया।
आयोजन समिति की अध्यक्षा कविता सोनी ने बताया कि समिति वर्षों से महिला सम्मान और सामाजिक जागरूकता के लिए लगातार ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती आ रही है।









