ब्रेकिंग न्यूज़: धारदार हथियार से युवक की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

कोरबा। CSEB चौकी क्षेत्र अंतर्गत वरकोहड़िया के पास एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। मृतक की पहचान बसंत पटेल के रूप में हुई है, जो बारमपुर का निवासी बताया जा रहा है।

घटना की खबर मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हत्या किस कारण से की गई, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि मृतक बसंत पटेल शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है।

फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।

About The Author