Korba में दर्दनाक हादसा: पार्सल वाहन से टकराई कार, अधिकारी की गई जान

Korba जिले में रफ्तार का कहर एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-130 में चोटिया के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में Arun Kumar Tyagi की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, एसईसीएल गेवरा एरिया के पूर्व महाप्रबंधक अरुण कुमार त्यागी को हाल ही में डायरेक्टर टेक्निकल (डीटी) पद पर प्रमोशन मिला था। वह नई जिम्मेदारी संभालने के लिए कार से Singrauli जा रहे थे। इसी दौरान National Highway 130 में चोटिया क्षेत्र के पास उनकी कार आगे चल रहे पार्सल वाहन से जा टकराई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और अरुण त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही Bango Police की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

About The Author