नगर निगम कोरबा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल’ सचिन तिवारी को मिली अहम जिम्मेदारी
कोरबा। नगर निगम कोरबा में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया है। निगम आयुक्त द्वारा जारी आदेश के तहत सहायक राजस्व अधिकारी सचिन तिवारी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बताया जा रहा है कि प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और सुचारू बनाने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है। निगम प्रशासन ने विभिन्न विभागों के कार्यों में बेहतर समन्वय और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह निर्णय लिया है।
नगर निगम में हुए इस फेरबदल के बाद कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच नई जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं जनहितकारी बनाने के लिए आगे भी आवश्यक बदलाव किए जाएंगे।









