“खुशियों का पासवर्ड” कार्यक्रम एवं नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन
कोरबा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं रोटरी क्लब ऑफ कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में “खुशियों का पासवर्ड” विषय पर विशेष आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को तनावमुक्त, सकारात्मक एवं सुखी जीवन जीने की कला से परिचित कराना है।
इस अवसर पर मुंबई से पधार रहे सुप्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर, हिप्नोथेरेपिस्ट, कॉर्पोरेट ट्रेनर एवं लाइफ कोच डॉ. सचिन परब अपने प्रेरणादायी विचार साझा करेंगे।
यह कार्यक्रम 18, 19 एवं 20 मई 2026 को प्रतिदिन शाम 6:30 बजे से 8:00 बजे तक राजीव गांधी ऑडिटोरियम, इंदिरा स्टेडियम, टी.पी. नगर, कोरबा में आयोजित होगा। कार्यक्रम पूर्णतः निःशुल्क रखा गया है तथा शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।
इसके साथ ही “नशा मुक्त भारत, स्वस्थ भारत” अभियान के अंतर्गत विशेष नशा मुक्ति जागरूकता रथ यात्रा एवं राजयोग शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। अभियान के माध्यम से “नशा छोड़ो – जीवन जोड़ो” का संदेश देते हुए स्वस्थ, सुखी एवं तनावमुक्त जीवन के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा।
विशेष आकर्षण के रूप में नशा मुक्ति जागरूकता रथ यात्रा, राजयोग ध्यान द्वारा तनाव मुक्ति, सकारात्मक सोच एवं जीवन जीने की कला पर मार्गदर्शन तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन का संदेश दिया जाएगा।
राजयोग शिविर 21 मई से 25 मई 2026 तक विश्व सद्भावना भवन, ट्रांसपोर्ट नगर, कोरबा में आयोजित होगा। शिविर का समय सुबह 7:30 बजे से 8:30 बजे तक एवं शाम 7:30 बजे से 8:30 बजे तक रहेगा।
आयोजकों ने कोरबा नगर एवं आसपास के नागरिकों से इस जनजागरूकता एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम में सहभागिता कर इसे सफल बनाने की अपील की है।









