विश्व थैलेसीमिया दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन

कोरबा। विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर 8 मई को 100 बेड स्व. बिसाहूदास महंत मेडिकल कॉलेज कोरबा ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की गई है।

आयोजकों ने बताया कि थैलेसीमिया एक गंभीर आनुवंशिक रक्त विकार है, जिसमें मरीजों को नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान साबित हो सकता है।

शिविर में रक्तदाताओं के लिए निःशुल्क रक्त जांच, प्रमाण पत्र तथा रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था भी की गई है। आयोजकों ने कहा कि “आपका एक छोटा सा योगदान किसी की पूरी जिंदगी बचा सकता है”, इसलिए सभी नागरिक इस पुण्य कार्य में भाग लेकर मानवता की मिसाल प्रस्तुत करें।

विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर आयोजित इस शिविर का उद्देश्य लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और थैलेसीमिया मरीजों की सहायता करना है।

About The Author