जेसीआई कोरबा सेंटल द्वारा स्पीच क्राफ्ट का शानदार आयोजन
जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा राष्ट्रीय प्रशिक्षण स्पीच क्राफ्ट का भव्य आयोजन दिनांक 17 से 19 अप्रैल को होटल श्री गणेश इन, कोरबा में किया गया। इस प्रशिक्षण में वक्तृत्व कौशल को निखारने, व्यक्तित्व विकास तथा कुशल प्रशिक्षक बनने हेतु छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
प्रशिक्षण हेतु पायलट फैकल्टी जेसी सीए ख्याति भंडारी (बूंदी, राजस्थान), को-पायलट जेसी आर एस वी कृष्णा (बरगढ़, ओडिशा) एवं जेसी आंचल पंजवानी (रायपुर) विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेसी ई. राज अग्रवाल उपस्थित थे। कार्यक्रम में जेसीआई इंडिया के जोन 27 के अध्यक्ष जेसी सीए. प्रणव लाठ, जोन डायरेक्टर ट्रेनिंग जेसी अभिलाष अग्रवाल, जोन वाइस प्रेसिडेंट जेसी अंकित टमकोरिया, सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहें।
कार्यक्रम का भव्य शुभारम्भ अतिथियों को माला, पगड़ी पहनाकर व ढोल-ताशे के साथ किया गया। इस कार्यक्रम की थीम पंचतत्व थी। सभी प्रतिभागियों को वक्तृत्व कौशल निखारने हेतु प्रशिक्षण दिया गया। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने पंचतत्व की थीम पर नृत्य प्रस्तुति किया। हास्य कवि श्री हीरामणि वैष्णव के द्वारा स्टैंड-उप कॉमेडी प्रस्तुत किया गया। सभी प्रतिभागियों एवं प्रशिक्षकों के द्वारा ग्रुप डांस प्रस्तुत किया।
प्रातः 18 अप्रैल को प्रतिभागियों को व्यायाम एवं जुंबा कराया गया। प्रशिक्षण में वीडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से उनकी बोलने की शैली, बॉडी लेंग्वेज को सुधारने के लिए गाइड किया गया।
19 तारिख को दोपहर प्रशिक्षण के उपरांत समापन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें पूर्व जोन अध्यक्ष सीए अमर अग्रवाल जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में सभी विलक्षण प्रतिभागियों, अतिथिगणों को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया, एवं जेसीआई कोरबा सेंट्रल के कार्यकारिणी सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जेसीआई कोरबा सेंटल की मेजबानी को बेहद सराहा गया, एवं इसे ऐतिहासिक एवं आगे आने वाले समय के लिए एक मिल का पत्थर बताया गया।
जेसीआई कोरबा सेंट्रल के अध्यक्ष जेसी सीए त्रिलोकी नाथ बजाज ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताते हुए प्रेरणास्त्रोत सभी पूर्व अध्यक्षों एवं अपनी सम्पूर्ण कार्यकारिणी के सहयोग के लिए विशेष आभार व्यक्त किया। जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा आयोजित यह राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक सशक्त पहल है। यह जानकारी संस्था के सचिव एवं प्रोजेक्ट डायरेक्टर जेसी निश्चल टमकोरिया ने दी।















