भामाशाह जयंती पर कुरूद में भव्य आयोजन, 56 लाख के सामुदायिक भवन का होगा लोकार्पण

कुरूद। तहसील साहू समाज कुरूद के तत्वावधान में 24 अप्रैल को ग्राम बगौद स्थित मरादेव मंदिर प्रांगण में दानवीर भामाशाह जयंती का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन समाज के लिए खास महत्व रखता है, क्योंकि इसी अवसर पर क्षेत्रीय विधायक निधि से निर्मित साहू सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक अजय चंद्राकर होंगे। उनके कर-कमलों द्वारा लगभग 56 लाख रुपये की लागत से बने सामुदायिक भवन का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। मंगलवार को तहसील साहू समाज के पदाधिकारियों ने विधायक से सौजन्य भेंट कर उन्हें आमंत्रण पत्र सौंपा और कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया।

PM Modi MCC Violation Allegation : आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप , पीएम मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन पर 700 बुद्धिजीवियों ने जताई आपत्ति

जयंती समारोह के अंतर्गत एक विशेष सामाजिक कार्यशाला का भी आयोजन रखा गया है। इसमें प्रबुद्ध वक्ताओं द्वारा समाज के सर्वांगीण विकास, संगठन की मजबूती, शिक्षा के प्रति जागरूकता तथा सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए जाएंगे।

कार्यक्रम की तैयारियों में तहसील साहू समाज के पदाधिकारी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। समाज के अध्यक्ष कृष्णकांत साहू सहित अन्य पदाधिकारियों ने समस्त ग्रामीण, परिक्षेत्र, तहसील एवं जिला स्तर के समाजजनों से सपरिवार उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

इस दौरान मालक राम साहू, पुराणिक साहू, रिखी राम साहू, मन्नूलाल साहू, नरसिंह साहू, प्रेमचंद साहू, रेलहा राम साहू, रामचंद साहू, हरिनारायण साहू, संतोष साहू, सुमन साहू, नंदनी साहू, योगेश साहू, वेदप्रकाश साहू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

About The Author