कबाड़ से जुगाड़ थीम पर घंटाघर में बना एंटिक सेल्फी प्वाइंट

कोरबा 15 अप्रैल 2026 -नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा कबाड़ से जुगाड़ थीम पर साडा कार्यकाल के पुराने व अनुपयोगी हो चुके रोड रौलर की डेंटिंग पेंटिंग कर घंटाघर स्थित ट्राईंगल में सजा कर एंटिक सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है तथा र्ट्राइंंगल का संवारा गया है। मंगलवार को शाम प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की उपस्थिति में स्वीच आन कर प्वाइंट को लोकार्पित किया।
नगर निगम कोरबा द्वारा शहर सौदंर्यीकरण एवं ऊर्जानगरी को सजाने संवारने की दिशा में नित नये काम कराये जा रहे हैं, एक ओर जहॉं शहर की स्वच्छता, साफ-सफाई, यातायात व सुव्यवस्थित आवागमन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर विभिन्न थीमों के आधार पर वाल पेंटिंग, चित्रकारी, लघु उद्यानिकी, कार्यो के साथ-साथ रोड साईट व डिवाईडर प्लांटेशन का कार्य भी हो रहा है, वहीं चौक-चौराहों को सजाने संवारने, उन्हें बेहतर लुक देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। शहर को लगातार सजाने के क्रम में आज घंटाघर चौक स्थित ट्राईंगल में साडा कार्यकाल की पुरानी व अनुपयोगी रोड रौलर को आकर्षक रूप से सजा कर स्थापित किया गया। एंटिक रूप से बनाये गये उक्त प्वाइंट में लोेग सेल्फी का भी आनंद ले रहे हैं तथा प्वाइंट में नये साज सज्जा के साथ स्थापित पुराने व एंटिक रोड रौलर के साथ अपनी सेल्फी ले रहे हैं। मंगलवार को उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्वीच आन कर उक्त प्वाइंट का लोकार्पण किया। इस मौके पर सुशील गर्ग, दिनेश वैष्णव, राजेश राठौर, योगेश मिश्रा, लक्ष्य चतुर्वेदी, पुनीराम साहू, प्रकाश अग्रवाल, मिलाप बरेठ, सुरेन्द्र राजवाडे़, सहायक अभियंता विपिन मिश्रा, अभय मिंज, रामप्रसाद मिरी, दीनदयाल साहू, द्वासराम साहू, मदन दिव्य, भूपेन्द्र गवेल आदि के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।


35 तीर्थयात्रियों का दल श्रीरामलला दर्शन हेतु अयोध्याधाम के लिये रवाना
कोरबा 15 अप्रैल 2026 – नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत से आज प्रातः 35 तीर्थयात्रियों का दल श्रीरामलला दर्शन के लिये अयोध्याधाम रवाना हुआ। मेयर इन काउंसिल सदस्य श्री हितानंद अग्रवाल, फिरतराम साहू, ममता यादव आदि ने तीर्थ यात्री बस को हरी झण्डी दिखाई एवं यात्रियों को तिलक लगाकर व पुष्पमाला पहनाकर उन्हें शुभकामनाएं व बधाईयॉं देते हुए अयोध्याधाम के लिये रवाना किया। इस मौके पर निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, अरविंद सिंह, रिशू श्रीवास्तव, अमित टमकोरिया, जितेन्द्र राजपूत आदि के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ सरकार की महती योजना श्रीरामलला दर्शन योजना के अंतर्गत प्रदेश के नागरिकों को पवित्र अयोध्याधाम ले जाकर भगवान श्रीरामलला जी के दर्शन प्रतिमाह कराए जा रहे हैं, जिसका सम्पूर्ण व्यय शासन द्वारा वहन किया जाता है। इसी कड़ी में इस माह भी कोरबा से 35 तीर्थयात्रियों का दल श्रीरामलला दर्शन हेतु अयोध्याधाम के लिए रवाना हुआ, यह दल बस के माध्यम से बिलासपुर के उस्लापुर रेलवे स्टेशन पहंुचा, वहॉं से विशेष ट्रेन द्वारा तीर्थयात्री अयोध्याधाम पहुंचकर श्रीरामलला जी के दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे। मेयर इन काउंसिल सदस्य श्री हितानंद अग्रवाल, फिरतराम साहू, ममता यादव आदि ने तीर्थ यात्री बस को हरी झण्डी दिखाई एवं यात्रियों को तिलक लगाकर व पुष्पमाला पहनाकर उन्हें शुभकामनाएं व बधाईयॉं देते हुए अयोध्याधाम के लिये रवाना किया। इस मौके पर पार्षदों ने कहा कि यह सौभाग्य का विषय है कि प्रभु श्रीरामलला के दर्शन हेतु जा रहे श्रद्धालुजनों को यात्रा पर रवाना करने का पवित्र अवसर आज प्राप्त हुआ है, उन्होने कामना करते हुए कहा कि ईश्वर उनकी यात्रा को मंगलमय करें तथा श्रद्धालुजन रामलला के चरणों का दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करें। इस अवसर पर तीर्थयात्रियों ने श्रीरामलला दर्शन योजना की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए राज्य सरकार के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

About The Author