Banki Mongra में भीषण आग’ टायर गोदाम धधका, ट्रांसफार्मर चपेट में आने से मची अफरा-तफरी

कोरबा। जिले के बाँकीमोंगरा क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक टायर गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि गोदाम में रखा सारा सामान धू-धू कर जलने लगा। इस दौरान आग की चपेट में पास में लगा बिजली का ट्रांसफार्मर भी आ गया, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद तेज धमाके जैसी आवाजें सुनाई दीं, जिससे लोग डरकर घरों से बाहर निकल आए।

About The Author