शहर सौदंर्यीकरण की ओर निगम का एक और कदम

कोरबा 20 मार्च 2026 -महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने आज नगर निगम कोरबा द्वारा तानसेन चैक में नवस्थापित अशोक स्तंभ का करतल ध्वनि के बीच लोकार्पण किया। इस मौके पर आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद श्री नरेन्द्र देवंागन, चन्द्रलोक सिंह, ममता यादव, लक्ष्मण श्रीवास, राकेश वर्मा, प्रताप सिंह कंवर, चेतन सिंह मैत्री, पंकज देवांगन आदि के साथ अन्य जनप्रतिनिधिगणों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
ऊर्जानगरी कोरबा के शहर सौदंर्यीकरण व चैक-चैराहों के सौदंर्य को बढ़ाने, उपेक्षित पडे़ स्थलों को क्रिएटिव काॅर्नर की पहल से सुसज्जित करने तथा सार्वजनिक स्थलों को सजाने – संवारने की दिशा में महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के मार्गदर्शन में नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा लगातार कार्य किये जा रहे हैं। शहर की सौदंर्यीकरण की ओर निगम ने एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुये निगम के प्रशासनिक भवन साकेत के समीप स्थित आई.टी.आई.-तानसेन चैक में अशोक स्तंभ का निर्माण कराया है, आज महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने जनप्रतिनिधियों, निगम के अधिकारियों व आमनागरिकों की उपस्थिति में उक्त नवस्थापित अशोक स्तंभ का लोकार्पण किया।

About The Author