• nagardarpannews

ऊर्जा कप महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रेस क्लब कोरबा की शानदार जीत

कोरबा। दैनिक नवभारत द्वारा आयोजित ऊर्जा कप वुमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को प्रेस क्लब कोरबा की महिला टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एनकेएम लॉयंस क्लब स्कूल मड़वारानी की टीम को 32 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रेस क्लब कोरबा की टीम ने अच्छा स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनकेएम लॉयंस क्लब स्कूल मड़वारानी की टीम निर्धारित ओवरों में लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और उसे 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

मैच के दौरान प्रेस क्लब की खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में संतुलित प्रदर्शन किया, जिससे टीम को यह अहम जीत मिली।

गौरतलब है कि दैनिक नवभारत द्वारा आयोजित यह ऊर्जा कप महिला क्रिकेट टूर्नामेंट पिछले 10 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य महिलाओं में खेल प्रतिभा को मंच देना और उन्हें क्रिकेट जैसे खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।

About The Author