शिवाय हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई आधुनिक सुविधाओं की जानकारी
कोरबा। शहर के हृदय स्थल न्यू बस स्टैंड, टी.पी. नगर में सर्वसुविधायुक्त शिवाय हॉस्पिटल का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर 28 फरवरी, शनिवार को प्रातः 11:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।

हॉस्पिटल के डायरेक्टर एवं न्यूरो और स्पाइन सर्जन डॉ. दिविक मित्तल ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि शिवाय हॉस्पिटल 100 बिस्तरों वाला सुपरस्पेशलिटी अस्पताल है, जहां अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य कोरबा एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को बड़े शहरों जैसी उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है।
डॉ. मित्तल ने बताया कि अस्पताल में न्यूरो एवं स्पाइन सर्जरी सहित विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम, आधुनिक ऑपरेशन थियेटर, आईसीयू, इमरजेंसी सेवाएं तथा अत्याधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि मरीजों की सुविधा और बेहतर इलाज को प्राथमिकता दी जाएगी तथा किफायती दरों पर उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सेवा प्रदान करने का प्रयास रहेगा।
शिवाय हॉस्पिटल के शुभारंभ से कोरबा जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को नया आयाम मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।









