• nagardarpannews

डी.ए.वी खरमोरा में मनाया गया बाल दिवस

डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, खरमोरा, कोरबा में आज बड़े उत्साह और आनंद के साथ बाल दिवस मनाया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय परिसर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

​कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य हेमंतो मुखर्जी द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके की गई। इसके पश्चात वैदिक परंपरा के अनुसार विशेष हवन कराया गया, जिसे संपन्न कराने के लिए श्री अर्जुन कुमार वर्मा जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन में सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने हवन में आहुति दी और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और सफलता की कामना की। हवन के पवित्र मंत्रोच्चार से पूरा विद्यालय परिसर सकारात्मक और आध्यात्मिक ऊर्जा से गूंज उठा।


​हवन के पश्चात विद्यालय में हर्षोल्लास भरे आयोजनों की श्रृंखला चली। हवन के दौरान बच्चों पर पुष्प वर्षा भी की गई। कार्यक्रम का समापन सभी बच्चों के बीच उपहार और प्रसाद वितरण के साथ किया गया। उपहार और प्रसाद पाकर बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान ने आयोजन को यादगार बना दिया। इस पावन दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री हेमन्त मुखर्जी ने सभी विद्यार्थियों को बल दिवस के अवसर पर गिफ्ट दिया गया। प्राचार्य मुखर्जी और समस्त शिक्षकों ने बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उन्हें देश का एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

About The Author