अवैध कब्जों पर निगम की कार्रवाई: एमपी नगर गार्डन के सामने से हटाए गए ठेला-गुमटी

कोरबा। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में घंटाघर चौक से रविशंकर मार्ग की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित एमपी नगर गार्डन के सामने अवैध रूप से कब्जा कर लगाए गए ठेला-गुमटी संचालकों को आज बेदखल किया गया।

नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की और सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए ठेले व गुमटियों को हटवाया। इस दौरान मार्ग पर लंबे समय से बने अवरोध को साफ कराया गया, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू करने में मदद मिलेगी।

कार्रवाई के दौरान नगर निगम आयुक्त सियासी टो पांडे तथा डिप्टी कलेक्टर भी मौजूद रहे और पूरे अभियान की निगरानी की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें और शहर की यातायात व्यवस्था व सौंदर्य बनाए रखने में सहयोग दें।

About The Author