• nagardarpannews

PM Modi : अत्याधुनिक और सुरक्षित पीएम मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ कॉम्प्लेक्स का किया अनावरण, सुशासन का नया संकल्प

PM Modi

PM Modi

साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग, अब सेवा तीर्थ से होगा संचालन

नई बिल्डिंग के संचालन से पहले, शुक्रवार सुबह पुराने कार्यालय (साउथ ब्लॉक) में आखिरी कैबिनेट मीटिंग आयोजित की गई। इसके बाद पूरा अमला नए कॉम्प्लेक्स में स्थानांतरित हो गया। ‘सेवा तीर्थ’ केवल PMO का पता नहीं है, बल्कि इसमें नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल सचिवालय (NSCS) और कैबिनेट सचिवालय भी एक साथ काम करेंगे। इससे विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों के बीच समन्वय और अधिक तेज होने की उम्मीद है।

आधुनिक सुरक्षा और ‘नागरिक देवो भव’ की संकल्पना

यह परिसर सुरक्षा के लिहाज से दुनिया के सबसे सुरक्षित भवनों में से एक है। बिल्डिंग के डिजाइन में भारतीय संस्कृति और आधुनिक तकनीक का मेल दिखता है। प्रवेश द्वार पर लिखा ‘नागरिक देवो भव’ संदेश यह स्पष्ट करता है कि इस कार्यालय की प्राथमिकता आम नागरिक की सेवा है। परिसर को जीरो-वेस्ट और ग्रीन बिल्डिंग मानकों पर तैयार किया गया है।

“सेवा तीर्थ केवल एक प्रशासनिक भवन नहीं है, बल्कि यह बदलते भारत की कार्यक्षमता और नागरिक-केंद्रित शासन का प्रतीक है। यहां से लिए गए निर्णय देश के भविष्य को नई दिशा देंगे।”
— सरकारी प्रवक्ता, भारत सरकार

About The Author