प्रधानमंत्री मोदीजी के चरित्र पर घृणित पोस्ट साज़िश का हिस्सा, फेसबुक सीईओ पर दंडात्मक कार्यवाही हो – नूतनसिंह

सोशल मिडिया प्लेटफार्म फेसबुक में अनेक अज्ञात आई.डी. के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चरित्र पर लांछन लगाने तथा समाज में विद्वेश फैलाने के आशय से अनेको झूठा पोस्ट जा रहा है जिस पर नगर निगम कोरबा सभापति नूतनसिंह ठाकुर ने पुलिस अधीक्षक कोरबा को लिखित शिकायत देकर कड़ी कार्रवाई की मांग किया है। झूठे पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदीजी को बच्चो के यौन शोषण अपराधी जैफी एप्सटीन का सहयोगी बताया जा रहा है।

पिछले कुछ दिनों से फेसबुक में एप्सटीन फाइल से जुड़े दर्जनों पोस्ट किया जा रहा है जिसमें फेक आईडी के माध्यम से प्रधानमत्री के फोटो को एडिट कर उसे विदेशी महिला के साथ जोडकर घृणित टिप्पणी किया गया है। Arvind Av Galchar नामक फेसबुक आईडी से मोदी जी का एडिट किया हुआ फोटो लगाकर एक चौकीदार मुझे बहोत नोचता था पोस्ट किया गया है। Shahir Khan Offical नामक आईडी से मोदी जी को एप्सटीन फाईल लिखकर रंगीन महामानव बताया गया है। राव साहब नामक आईडी से एडिट किया हुआ फोटो लगाकर ऐप्सटीन फाईल में मोदी का नाम पोस्ट किया गया है। ‘मलिक साहब’ नाम आईडी में एडिट किया हुआ फोटो लगाकर अभद्र टिप्पणी किया गया है।
बिना किसी तथ्य के ‘समाजवादी विचारधारा’ नामक फेसबुक आईडी से मोदी जी पर किसी मानसी सोनी का शारीरिक शोषण करने फिर उसके गायब करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। Rudra Bhartsatya नामक फेसबुक आईडी से मोदी जी और अटल जी को संघी बताकर अनर्गल टिप्पणी करते हुए भाजपा के कर्मकांडी बताया गया है।
सभापति नूतनसिंह ठाकुर ने अपनी शिकायत में कहा है कि नरेन्द्र मोदी देश के सम्मानित प्रधानमंत्री है बिना किसी साक्ष्य के उनके चरित्र पर गंभीर आरोप लगाने से नागरिको में प्रधानमंत्री के प्रति असम्मान, नाराजगी एवं घृणा उत्पन्न हो रहा है जिसके लिए फेसबुक सीईओ जिम्मेदार है। फेसबुक अपने मिडिया प्लेटफार्म पर भ्रामक एवं अपुष्ट सूचना की निगरानी करने एवं उस पर रोक लगाने के बजाय देश के प्रधानमंत्री के प्रति ऐसे घृणित, झूठा एवं भ्रामक पोस्ट को लाखो लोगो के बीच प्रसारित कर रहा है। फेसबुक में प्रधानमंत्री के फोटो को एडिट कर उसे महिलाओ से जोडकर अभद्र टिप्पणी वाले इन झूठे पोस्ट से कोरबा सहित संपूर्ण राज्य में समर्थको में गुस्सा फैलाकर शांति व्यवस्था भंग करने तथा मोदी जी को जनमानस में बदनाम करने की गहरी साजिश है। कोरबा शहर व राज्य के सामाजिक, राजनीतिक एवं धार्मिक माहौल को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री के फोटो को एडिट कर उसका झूठा समाचार में इस्तेमाल करना तथा अभद्र एवं घृणित पोस्ट के प्रसारित कर समाज में सामाजिक, राजनीतिक एवं धार्मिक माहौल को खराब करना, प्रधानमंत्री के खिलाफ साजिश रचते हुए उनकी चरित्र को धुमिल करना भारतीय न्याय संहिता के तहत गंभीर अपराधिक कृत्य है। फेसबुक के सीईओ इंडिया अजित मोहन इसके लिए प्राथमिक तौर पर जिम्मेदार जिनके खिलाफ सभापति नूतनसिंह ठाकुर ने एफआईआर दर्ज कर जांच करने और कडी कार्यवाही करने की मांग किया गया है। नूतन सिंह ठाकुर के साथ अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी लक्ष्मण पटेल, अशोक पाल, महेश्वर सिंह, हरिश्चंद्र भारती, दीपक साहू , उत्तम आदिले भी पुलिस अधीक्षक से मिलकर कार्यवाही की मांग किये। जिला पुलिस अधीक्षक कोरबा ने शिकायत पर जांच कर नियमानुसार कार्यवाही की बात कही है।

About The Author