डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल खरमोरा में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

कोरबा। डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, खरमोरा में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य श्री हेमंतो मुखर्जी द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके पश्चात राष्ट्रगान हुआ और सभी ने तिरंगे को सलामी दी।

इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थितजनों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के दौरान गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को देश के प्रति कर्तव्यों का संदेश दिया गया।

About The Author