• nagardarpannews

अपना घर सेवा आश्रम में दान उत्सव व मकर संक्रांति मिलन समारोह आयोजित

कोरबा। अपना घर सेवा आश्रम द्वारा दान उत्सव एवं मकर संक्रांति मिलन तथा आश्रम कार्यकारिणी–नवीन दायित्व परिचय समारोह का आयोजन आज गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम अपना घर सेवा आश्रम परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें समाज के अनेक गणमान्य नागरिक, दानदाता एवं सेवाभावी लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष श्री नितिन चतुर्वेदी ने विशेष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा आश्रम से जुड़े सेवाकार्यों की सराहना करते हुए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उनके द्वारा शाल एवं श्रीफल प्रदान कर सम्मान किया गया, जिससे समारोह की गरिमा और बढ़ गई। अपना घर की नई कार्यकारिणी टीम के अध्यक्ष शिव शंकर अग्रवाल एवं सचिव पी दत्ता ने अपना कार्यभार संभाला
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर संजू देवी राजपूत, पार्षद नरेंद्र देवांगन, एडिशनल एसपी नीतीश ठाकुर,शीला सिंग,पवन सिंग, के अलावा मनोज शर्मा,अंजना सिंग,दीपक सिंग,पारस जैन,संदीप शर्मा,सतनाम मल्होत्रा,मनीष अग्रवाल, उपस्थित थे।

सम्मान समारोह के दौरान आश्रम से जुड़े सभी दानदाताओं एवं रोटी मित्र कार्यकर्ताओं को सुमित ज्वेलर्स की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके द्वारा निरंतर किए जा रहे सेवा, सहयोग और सामाजिक दायित्व के निर्वहन के लिए दिया गया।

कार्यक्रम में नवीन कार्यकारिणी पदाधिकारियों का औपचारिक रूप से दायित्व परिचय भी कराया गया। वक्ताओं ने आश्रम द्वारा असहाय एवं जरूरतमंदों के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी सहयोग देने का आश्वासन दिया।

समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। आयोजन में उपस्थित सभी अतिथियों, दानदाताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर समाज सेवा के संकल्प को और मजबूत करने का संदेश दिया।

About The Author