कोरबा में निःशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन

कोरबा। श्री जैन मिलन समिति एवं सकल जैन समाज कोरबा के सौजन्य से शहर में एक्यूप्रेशर, सुजोक, वाइब्रेशन एवं नेचुरल थेरेपी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 12 जनवरी 2026 (सोमवार) से 17 जनवरी 2026 (शनिवार) तक जैन मंदिर चौक, बुधवारी बाजार, कोरबा में आयोजित होगा।

शिविर का समय प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा शाम 4:00 बजे से 8:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। प्रत्येक मरीज को 15 से 20 मिनट का समय दिया जाएगा। शिविर में पंजीयन शुल्क मात्र 150 रुपये रखा गया है, जो पूरे छह दिनों के लिए एक बार देय होगा।

इस शिविर में बिना दवा के विभिन्न रोगों का उपचार किया जाएगा। इनमें घुटनों का दर्द, मोटापा, ब्लड प्रेशर, शुगर, गैस, कब्ज, कमर दर्द, जोड़ों का दर्द, पुराना सिरदर्द, साइटिका, आंख, कान, नाक, गले के रोग, लकवा (पैरालिसिस), मांसपेशियों की कमजोरी, मानसिक तनाव, डिप्रेशन तथा हाथ-पैरों में झनझनाहट जैसी समस्याएं शामिल हैं।

शिविर में जोधपुर (राजस्थान) स्थित एक्यूप्रेशर रिसर्च ट्रेनिंग ट्रीटमेंट संस्थान के अनुभवी थेरेपिस्ट थै. मुकेश चौधरी एवं थै. गुरप्रीत सिंह द्वारा सेवाएं दी जाएंगी।

आयोजकों ने शहरवासियों से इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। शिविर के आयोजकों में डॉ. प्रदीप जैन, ओमप्रकाश जैन, पी. मुखलेश जैन, मनीष जैन, प्रमोद जैन, डॉ. गिरिश जैन, दीपांशु जैन, वीरेंद्र नारद, दीपेश जैन, आशीष जैन एवं दिनेश जैन शामिल हैं।

About The Author