लीनेस रीजन रूबी की प्री-मीट बैठक सफलतापूर्वक संपन्न
कोरबा। डिस्ट्रिक्ट छत्तीसगढ़-1 स्वर्णिम की रीजन रूबी की प्री-मीट बैठक का आयोजन रीजन ऑफिसर लीनेस भगवती अग्रवाल जी के निवास स्थान पर ऑनलाइन माध्यम से किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में रीजन के अंतर्गत आने वाले 3 एरिया के 11 क्लबों के पीएसटी, माइक्रो चेयरपर्सन, चेयरपर्सन सहित डिस्ट्रिक्ट के पदाधिकारी शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ रीजन ऑफिसर लीनेस भगवती अग्रवाल जी द्वारा आधिकारिक घोषणा एवं ध्वज वंदना के साथ किया गया। इसके पश्चात डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट ली रश्मि अग्रवाल जी एवं ऑनलाइन माध्यम से उपस्थित डिस्ट्रिक्ट के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं मंचस्थ अतिथियों का पौधों के माध्यम से स्वागत किया गया।
प्री-मीट में डिस्ट्रिक्ट चीफ एडवाइजर एवं मल्टीपल वाइस प्रेसिडेंट ली शबाना नाज जी तथा डिस्ट्रिक्ट प्रशासनिक सेक्रेटरी लीनेस विभा भूटानी जी ने लीनेस बहनों को सेवा कार्यों से संबंधित महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण प्रदान किया।
ऑनलाइन बैठक में एरिया ऑफिसर ली गीता श्रीवास जी, ली सुमन श्रीवास्तव जी, ली संध्या पांडे जी, डिस्ट्रिक्ट कोषाध्यक्ष लीनेस निर्मला धुर्वे जी सहित रीजन में सम्मिलित सभी क्लबों की लीनेस बहनों की सक्रिय सहभागिता रही।
इस अवसर पर पूर्व डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट ली चित्रलेखा चंदेल जी एवं ली उषा अरोड़ा जी, वाइस डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट डॉ. अंजना सिंह ठाकुर जी तथा रीजन एडवाइजर लीनेस ममता रानी वासन जी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधनों से लीनेस बहनों का उत्साहवर्धन किया।
बैठक के सफल समापन के पश्चात उपस्थित सदस्यों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। यह प्री-मीट बैठक संगठनात्मक मजबूती, सेवा भावना एवं आपसी समन्वय की दृष्टि से अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायी रही।









