लायंस क्लब बालकों परिवार द्वारा टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार किट का वितरण

दिनांक 07.01.2026 को लायंस क्लब बालकों परिवार द्वारा जिलाधीश कार्यालय (सभा कक्ष), कोरबा में टी.बी. मरीजों को पौष्टिक आहार किट का वितरण किया गया। यह वितरण माननीय जिलाधीश महोदय, सी.एच.एम.ओ. कोरबा एवं लायंस क्लब बालकों परिवार के सदस्यों के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।
इस अवसर पर माननीय जिलाधीश महोदय ने टी.बी. मरीजों को बीमारी से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान की तथा समय पर दवा लेने एवं पौष्टिक आहार ग्रहण करने से इस रोग से पूर्णतः स्वस्थ होने के विषय में बहुमूल्य मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम के दौरान हमारे डिस्ट्रिक्ट गवर्नर PMJF लायन विजय अग्रवाल जी ने समाज सेवा के प्रत्येक कार्य में प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस सेवा कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर MJF लायन विक्रम अग्रवाल जी का लायंस क्लब बालकों परिवार की ओर से हृदय से आभार एवं बहुत-बहुत धन्यवाद।
साथ ही स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग हेतु भी लायंस क्लब बालकों परिवार कृतज्ञता व्यक्त करता है।

 

About The Author