लायंस क्लब बालकों परिवार ने आईटीआई रामपुर में दिव्यांग बच्चों को भोजन सेवा दी, सेवा कार्यक्रम भावनात्मक रहा
दिनांक 06.01.2026 को लायंस क्लब बालकों परिवार द्वारा आई.टी.आई. रामपुर, कोरबा में दिव्यांग बच्चों को स्नेहपूर्वक भोजन सेवा प्रदान की गई। इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक गीत एवं नृत्य ने कार्यक्रम को भावनात्मक एवं प्रेरणादायक बना दिया।
इस पुनीत अवसर पर
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर PMJF लायन विजय अग्रवाल जी द्वारा एक पंखा,
MJF लायन जी. पी. केडिया जी द्वारा एक पंखा,
लायन भारत अग्रवाल जी द्वारा एक पंखा,
लायन जिम्मी अग्रवाल जी द्वारा दिव्यांग विद्यालय हेतु चटाई
प्रदान किए जाने की घोषणा की गई, जिसके लिए लायंस क्लब बालकों परिवार हृदय से आभार व्यक्त करता है।
इस संपूर्ण सेवा कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर लायन राजेश त्रिपाठी जी रहे, जिनके कुशल मार्गदर्शन एवं समर्पण से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
लायंस क्लब बालकों परिवार ऐसे सभी सेवा भावी लायन साथियों, सहयोगकर्ताओं एवं कार्यक्रम से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता है, जिनके सहयोग से दिव्यांग बच्चों के चेहरे पर मुस्कान आई।
सेवा ही हमारा धर्म है।

















