महिला सचिव पर भ्रष्टाचार के आरोप, सरपंच-पंच और ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे; हटाने व जांच की मांग

कोरबा: कोरबा जिले की ग्राम पंचायत सेमीपाली की महिला सचिव कविता साहू पर भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगे हैं। इन आरोपों को लेकर सरपंच, पंचायत के पंचों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को संयुक्त शिकायत पत्र सौंपा।

BREAKING : आबकारी एक्ट के तहत कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दिन में 44 प्रकरण दर्ज

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सचिव कविता साहू ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए मनमानी कार्यशैली अपनाई और पंचायत के कार्यों में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएं की हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विकास कार्यों में पारदर्शिता नहीं बरती गई और कई योजनाओं में नियमों की अनदेखी की गई।

सरपंच और पंचों ने कलेक्टर से मांग की है कि महिला सचिव को तत्काल पद से हटाया जाए और उनके पूरे कार्यकाल की निष्पक्ष जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

About The Author