जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से की सौजन्य भेंट

कोरबा। जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष श्री योगेश जैन के नेतृत्व में आज चैंबर के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर महोदय से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर जिले के व्यापारिक हितों, औद्योगिक विकास तथा प्रशासन एवं व्यापारी वर्ग के बीच बेहतर समन्वय को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।

भेंट के दौरान चैंबर की ओर से व्यापार एवं उद्योग से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव एवं विचार साझा किए गए। कलेक्टर महोदय ने भी चैंबर के सदस्यों से संवाद करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर.पी. तिवारी, संगठन महामंत्री श्री राहुल मोदी, महामंत्री नरेंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष द्वय पारस जैन एवं प्रेम गुप्ता उपस्थित थे। कलेक्टर श्री कुणाल‌ दुदावत ने बहुत जल्द ही जिला चेम्बर आफ कामर्स के पदाधिकारियों के साथ‌ बैठक कर‌ने की बात कही।

About The Author