मंत्री लखन लाल देवांगन नि दी नई सौगात 50 लाख की राशि गौमुखी सेवाधाम भवन के विस्तार के लिए
कोरबा। देवपहरी में कार्यरत गौमुखी सेवाधाम द्वारा संरक्षित जनजातीय समाज के होनहार विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से प्रारंभ किए गए नए प्रकल्प “अंजोर” का लोकार्पण समारोह शनिवार को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह सर्वमंगला जनजातीय कल्याण केंद्र जिले के जनजातीय विद्यार्थियों के शैक्षणिक उत्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
इस केंद्र के लिए नगर निगम कोरबा द्वारा भवन उपलब्ध कराया गया, जो माननीय केबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन जी एवं महापौर श्रीमती संजु देवी राजपूत जी के सार्थक प्रयासों से संभव हो सका। लोकार्पण समारोह माननीय मंत्री जी के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के अतिरिक्त डॉ. विशाल उपाध्याय, किशोर बुटालिया, गोपाल मोदी,नरेंद्र देवांगन,प्रफुल्ल तिवारी,लक्ष्मण श्रीवास, रामसिंह अग्रवाल,गोपाल अग्रवाल, सत्येंद्र दुबे, अशोक चावलानी, हितानंद अग्रवाल,चंद्रकिशोर श्रीवास्तव,अशोक तिवारी, जोरावन सिंह, राजेंद्र तिवारी, अजय पांडे, कमलेश यादव, नितिन चतुर्वेदी, नरेश अरोरा, पारस जैन, अजय विश्वकर्मा, सुशील गर्ग, रुक्मणि नायर,सहित समिति से जुड़े अनेक गणमान्य नागरिक व सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने “अंजोर” प्रकल्प को जनजातीय समाज के बच्चों के लिए शिक्षा की नई रोशनी बताते हुए कहा कि यह केंद्र उन्हें मार्गदर्शन, संसाधन और बेहतर भविष्य की दिशा प्रदान करेगा।
कार्यक्रम का सफल आयोजन गौमुखी सेवाधाम के सचिव योगेश जैन के नेतृत्व में किया गया। उपस्थितजनों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।











