चांदी में लगी ‘आग’, निवेशकों में जबरदस्त उत्साह
आज MCX में चांदी करीब ₹15,000 की तेज उछाल के साथ खुली, वहीं बाजार में फिजिकल चांदी का भाव ₹2,75,00,000 प्रति क्विंटल के पार पहुंच गया है। चांदी के दामों में आई इस अप्रत्याशित तेजी ने निवेशकों और व्यापारियों को चौंका दिया है।
विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती, औद्योगिक मांग में वृद्धि, डॉलर में कमजोरी और सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में बढ़ती रुचि चांदी की कीमतों को सहारा दे रही है। यही कारण है कि ऊंचे स्तरों के बावजूद निवेशक अब भी चांदी में निवेश करने को उत्सुक नजर आ रहे हैं।
हालांकि मौजूदा हालात में चांदी आगे किस स्तर तक पहुंचेगी, इसका सटीक अनुमान लगाना मुश्किल बताया जा रहा है। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि आने वाले दिनों में चांदी में उतार-चढ़ाव के साथ तेजी का रुख बना रह सकता है।









