गेवरा एरिया ऑफिस का कामकाज ठप, अधिकारी अंदर कैद; बाहर आंदोलन जारी, पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल
गेवरा। गेवरा एरिया कार्यालय का कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया है। स्थिति यह है कि कार्यालय के अधिकारी अंदर फंसे हुए हैं, जबकि बाहर चुनिंदा लोगों द्वारा आंदोलन किया जा रहा है। आंदोलनकारियों के कारण कार्यालय में सामान्य गतिविधियां बाधित हैं और कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आंदोलनकारी कार्यालय परिसर के बाहर डटे हुए हैं, जिससे अधिकारी और कर्मचारी बाहर निकलने में असमर्थ हैं। हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं, लेकिन अब तक पुलिस द्वारा आंदोलनकारियों को हटाने या स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।









